बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार बंद करने की चेतावनी, बिट्टू बजरंगी ने दी दुर्गति की धमकी

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार बंद करने की चेतावनी, बिट्टू बजरंगी ने दी दुर्गति की धमकी

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे अत्याचार के विरोध में गौ रक्षक बिट्टू बजरंगी ने सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया और डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजा। बिट्टू बजरंगी ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदू बहन-बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं, साथ ही इस्कॉन मंदिर को तोड़ा जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चीनमय दास को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जो कि गलत है। बिट्टू बजरंगी ने बांग्लादेश को सीधे तौर पर धमकी दी और कहा कि अगर वहां हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार नहीं रोका गया, तो हिंदुस्तान में रह रहे बांग्लादेशियों का हाल और भी बुरा कर दिया जाएगा। इस प्रदर्शन में बिट्टू बजरंगी ने बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं के खिलाफ हो रहे अत्याचारों को तुरंत रोकने की मांग की।

 

Leave a Comment

और पढ़ें