बिश्नोई गैंग की तरफ से सलमान खान को मिली फिर से धमकी 5 करोड़ की मांगी फिरौती
सलमान खान एक्टर को अब मंगलवार सुबह फिर लॉरेंस के नाम से धमकी मिली है। मुंबई कंट्रोल रूम में आए कॉल में कहा गया है कि अगर सलमान खान काले हिरण का शिकार करने पर बिश्नोई समाज की मंदिर जाकर माफी नहीं मांगते या 5 करोड़ रुपए नहीं चुकाते तो उनकी जान जा सकती है।
रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम के पास सोमवार को एक मैसेज आया था। एक अधिकारी की नजर आधी रात को एक उस मैसेज पर गई। मैसेज में लिखा गया था, ‘अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहता है तो उसे हमारे मंदिर जाकर माफी मांगनी पड़ेगी या 5 करोड़ रुपए देने होंगे। हमारी गैंग आज भी एक्टिव है।’
अक्टूबर में दो बार सलमान खान को धमकी मिली थी
25 अक्टूबर: NCP नेता बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान के ऑफिस में एक मैसेज किया गया था, जिसमें 2 करोड़ रुपए की मांग भी की गई थी। कहा गया था कि अगर सलमान और जीशान पैसे नहीं देते तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में मुंबई पुलिस ने नोएडा से 20 साल के मोहम्मद तैयब को गिरफ्तार किया था।











