बेकिंग पाउडर की तरह काम करती हैं किचन में रखी 6 चीजें, इस्‍तेमाल करना है बहुत आसान, जानें तरीका

हाइलाइट्स

122 ग्राम छाछ और 1 ग्राम बेकिंग सोडा मिलाकर इसे बेकिंग पाउडर की जगह इस्‍तेमाल करें.1/2 टी स्‍पून विनेगर में 1/4 चम्‍मच बेकिंग सोडा मिलाकर 1 टीस्‍पून बेकिंग पाउडर का काम करेगा.

Baking powder Substitute: कई बार घर में केक बनाने का मन कर जाता है, लेकिन जब सारे सामान इकट्ठा हो जाते हैं तो पता चलता है कि किचन में बेकिंग के लिए बेकिंग पाउडर तो है ही नहीं. बता दें कि बेकिंग साडा मुख्‍य राइजिंग एजेंट होता है जो फूड के टेक्‍सचर और उसको फ्लफी बनाने का काम करता है. ऐसे में या तो हम बिना बेकिंग पाउडर के ही रेसिपी बनाते हैं, जिस वजह से फूड अच्‍छी तरह फूलता नहीं और इसका टेक्‍सचर भी फ्लफी नहीं हो पाता. ऐसे में दिमाग में एक ही सवाल आता है कि क्‍या हमारे किचन में बेकिंग पाउडर का कोई सब्सीट्यूट है क्‍या? तो चलिए, हम आपको बताते हैं कि आप बेकिंग पाउडर का काम किन अन्‍य चीजों से कर सकते हैं जो किचन में आसानी से उपलब्‍ध होता है.

बेकिंग पाउडर की तरह काम करते हैं ये 6 चीजें (Handy substitutes of Baking powder)

बटरमिल्‍क
हेल्‍थलाइन
के मुताबिक, अगर आपको 1 टी स्‍पून बेकिंग पाउडर की जरूरत है तो आप इसके लिए आधा कप यानी 122 ग्राम बटरमिल्‍क यानी छाछ लें और इसमें एक चौथाई चम्‍मच यानी 1 ग्राम बेकिंग सोडा मिला लें. यह बेकिंग पाउडर की कमी को पूरा करेगा.

दही
अगर आपको 5 ग्राम यानी एक चम्‍मच बेकिंग पाउडर की जरूरत है तो आप आधा कप यानी 122 ग्राम ताजा दही लें और इसमें एक चौथाई चम्‍मच यानी 1 ग्राम बेकिंग सोडा मिलाएं.

पनीर का पानी
आधा कप यानी कि 122 ग्राम फटे दूध यानी पनीर का पानी लें और इसमें 5 ग्राम बेकिंग सोडा मिलाएं. यह एक चम्‍मच बेकिंग पाउडर की तरह काम करेगा.

विनेगर
एक कप बेकिंग पाउडर की जगह अगर आप आधा टी स्‍पून विनेगर लें और इसमें 1 ग्राम यानी एक चौथाई चम्‍मच बेकिंग सोडा मिला लें तो यह एक टीस्‍पून यानी 5 ग्राम बेकिंग पाउडर की तरह काम करेगा.

इसे भी पढ़ें :ब्रश करते वक्‍त दांतों से आता है खून, ना करें लापरवाही, तुरंत डेंटिस्‍ट से करें बात, हो सकता है इस बीमारी का लक्षण

लेमन जूस
अगर आपको 5 ग्राम बेकिंग सोडा चाहिए तो आप 2.5 ग्राम लेमन जूस लें और एक ग्राम बेकिंग सोडा मिलाएं. यह आसानी से फूड को फुलाने में मदद करेगा.

अंडे का सफेद हिस्‍सा
अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं और अंडे का फ्लेवर पसंद करते हैं तो इसके लिए आप अंडे का सफेद हिस्‍सा इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप अंडे का सफेद हिस्‍सा निकालें और अच्‍छी तरह विस्‍क करें. इसका इस्‍तेमाल बेकिंग पाउडर की तरह करें.

इसे भी पढ़ें : पतले और कमजोर बालों की हो रही ज्यादा टेंशन, आज से खाना शुरू कर दें ये 6 सब्जियां, गंजेपन से बचे रहेंगे आप

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें