ब्रेकिंग न्यूज: हरियाणा बीजेपी के नेता ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर हमला

ब्रेकिंग न्यूज: हरियाणा बीजेपी के नेता ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर हमला

हरियाणा बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के बेटे आशुतोष धनखड़ पर बुधवार रात करीब आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने आशुतोष के सिर पर बेसबॉल बैट से कई वार किए और फिर फरार हो गए।

आशुतोष ने तुरंत इस घटना की जानकारी अपने परिजनों और पुलिस को दी। ओपी धनखड़ खुद अपने बेटे को पंचकूला के सेक्टर 6 स्थित जनरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां वे करीब डेढ़ घंटे तक बेटे के साथ रहे। इस दौरान आशुतोष के सिर का सिटी स्कैन और एक्सरे भी किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, आशुतोष अपनी गाड़ी से सेक्टर 12-ए रैली चौक से सेक्टर-14 स्थित अपने घर की ओर जा रहे थे। घर से करीब 200 मीटर पहले एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक किया, जबकि दूसरी गाड़ी ने पीछे से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी।

मौके पर सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव साकेत कुमार, सिविल सर्जन डॉ. मुक्ता कुमार और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने तीनों क्राइम यूनिट और सेक्टर 14 पुलिस को शहर में नाकाबंदी कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस की एक टीम घटना की फुटेज खंगालने के लिए शहर में लगे सीसीटीवी के कंट्रोल रूम में भी जांच कर रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें