भागलपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में गहराने लगा है जल संकट, इंटकवेल से दूर होती जा रही है गंगा

सत्यम कुमार/भागलपुर. कहते हैं जल ही जीवन है, लेकिन जब लोगों को जल ही न मिले तो जीवन संकट में पड़ जाना लाजमी है. ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गर्मी पड़ते ही शहर व आस-पास के प्रखंडों में भी जल संकट गहराने लगा है. इसको लेकर लोग परेशान हो रहे हैं. स्थिति ऐसी बन गई है कि दूसरे मोहल्ले जाकर पानी लाना पड़ रहा है. ऐसे में लोगों को समिति पानी मिल पाता है. कई जगहों पर लोग पेयजल को लेकर हंगामा करने पर उतर आए हैं.

हाल के दिनों की बात करें तो शहर के दक्षिणी क्षेत्र के लोग पानी के लिए परेशान हैं. पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या बरकरार है. इस क्षेत्र के लोग पिछले 10 दिनों से दूसरे मोहल्ले से पानी लाने को मजबूर हैं. वहीं, अकबरनगर क्षेत्र की बात करें तो पिछले एक माह से पानी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है. इस समस्या को लेकर अमन कुमार ने बताया कि इस इलाके के लोग पिछले एक माह से पानी के लिए परेशान हैं. जब पानी के लिए विभागीय अधिकारी को कॉल किया जाता है तो सड़क निर्माण की बात कह कर पानी नहीं देने की बात कह देते हैं.

यह भी पढ़ें- ये है मुंबई की सबसे सस्ती बाजार, डिजाइनर और ट्रेडिंग कपड़ों की है भरमार, मात्र ₹150 में मिलेगी कुर्ती

इंटकवेल से दूर होती चली जा रही है गंगा
बबलू ने बताया कि सड़क निर्माण के कारण पाइप काट दिया गया है, इसलिए पानी नहीं पहुंच रहा है. वहीं, शहर के जरलाही में मोटर खराब हो जाने के कारण पानी की समस्या उत्पन्न हो रही है. लोगों को आधा किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ता है, वो भी सिर्फ स्नान करने लायक रहता है, वहीं पीने के लिए पानी खरीदना पड़ता है. निगम प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है. शहर के 1 लाख लोग इंटकवेल के सहारे हैं. यहां से ही उनको पानी मिलता है. लेकिन, अब गंगा धीरे-धीरे इंटकवेल से दूर चली गई. इसके कारण शहर वासियों तक पानी पहुंचना मुश्किल हो गया है. निगम प्रशासन ने गंगा के गाद को हटाकर पानी इंटकवेल तक लाने की बात कही थी, लेकिन अब तक कोई काम नहीं हो पाया है जिससे लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है.

Tags: Bhagalpur news, Bihar News, Clean water, Drinking Water, Drinking water crisis, Local18

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें