भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 249 रन का टारगेट दिया

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले वनडे में इंग्लैंड ने भारत को 249 रन का टारगेट दिया

नागपुर के VCA स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। इंग्लैंड की टीम ने 47.4 ओवर में 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। कप्तान जोस बटलर और जैकब बेथेल ने अर्धशतक जड़े, जबकि भारत के हर्षित राणा और स्पिनर रवींद्र जडेजा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट झटके।

भारत ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 4.3 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 19 रन बना लिए हैं। भारत के ओपनर्स रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने यशस्वी जायसवाल को पहले विकेट के रूप में आउट किया। यशस्वी ने 15 रन बनाए और 22 गेंदों पर 3 चौके लगाए। उन्हें आर्चर ने कैच आउट कराया।

भारत के लिए डेब्यू करने वाले यशस्वी जायसवाल और कप्तान रोहित शर्मा ओपनिंग करने उतरे थे। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने पहला ओवर फेंका और टीम ने इस ओवर में 1 रन बनाया।

Leave a Comment

और पढ़ें