भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बीच लुधियाना में सुस्ती, मैच को लेकर उत्साह नहीं

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच के बीच लुधियाना में सुस्ती, मैच को लेकर उत्साह नहीं

लुधियाना में पहले जब भारत-पाक का क्रिकेट मैच हुआ करता था तो लोग इस तरह से जश्चन मनाते थे, लेकिन इस बार किसी तरह के जश्न का शहर में माहौल नहीं है। - Dainik Bhaskar

लुधियाना, रविवार: एशिया कप के टी-20 मुकाबले में भारत-पाकिस्तान का आज रात 8 बजे दुबई में मैच होना है, लेकिन इस बार लुधियाना के लोग इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले को लेकर खास उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार शहर में केवल कुछ ही जगहों पर डिजिटल स्क्रीन लगाई जा रही हैं।

शहर के प्रमुख स्थान किप्स मार्केट में जहां भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान बड़ी डिजिटल स्क्रीन (50×20 फीट) लगती थी, वहां इस बार कोई स्क्रीन नहीं लगाई जाएगी। इसके अलावा, शहर के पब और बार भी मैच के दौरान अपने सामान्य रूटीन में ही काम करते दिख रहे हैं, जिससे इस बार की तैयारियों में पिछली बार जैसी उत्सुकता का अभाव साफ देखा जा रहा है।

अमूमन भारत-पाकिस्तान मैच के समय ढाबों और होटलों में खास ऑफर या छूट दी जाती थी ताकि अधिक से अधिक लोग मैच का आनंद ले सकें, लेकिन इस बार कोई भी ऐसा ऑफर देखने को नहीं मिला है।

इस सुस्ती के पीछे की वजह राजनीतिक व सामाजिक हालात हैं। 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने यात्रियों से उनका धर्म पूछ कर 26 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके बाद सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत कड़ा जवाब दिया था, लेकिन आज भी लोगों के मन में पाकिस्तान के प्रति गुस्सा और रोष बना हुआ है। यही वजह है कि इस बार भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर उत्साह में कमी देखी जा रही है।

लुधियाना के नागरिकों का कहना है कि खेल को सम्मान देते हुए भी इस बार माहौल कुछ संवेदनशील है, इसलिए शांति और समझदारी बनाए रखना जरूरी है।

Leave a Comment

और पढ़ें