भा.ज.पा. का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए किए गए बड़े वादे

भा.ज.पा. का संकल्प पत्र जारी, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए किए गए बड़े वादे

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर मौजूदा सरकार की सभी योजनाएं जारी रहेंगी। - Dainik Bhaskar

भा.ज.पा. ने शुक्रवार को दिल्ली चुनाव के लिए अपना संकल्प पत्र जारी किया, जिसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ‘विकसित दिल्ली की नींव’ बताया। इस संकल्प पत्र में पार्टी ने दिल्ली की जनता से कई बड़े वादे किए हैं, खासकर महिलाओं और बुजुर्गों के लिए।

जेपी नड्डा ने कहा कि दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2500 देने का वादा किया है और गरीब महिलाओं को सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी देने की बात की। इसके साथ ही होली और दीवाली पर एक-एक मुफ्त सिलेंडर देने का भी ऐलान किया।

उन्होंने दिल्ली में मातृ सुरक्षा वंदना योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को ₹21,000 और 6 पोषण किट देने का वादा किया। इसके अलावा, बुजुर्गों की पेंशन ₹2000 से बढ़ाकर ₹2500 करने का वादा किया और 70 साल से ऊपर के बुजुर्गों को ₹3000 पेंशन देने की योजना का ऐलान किया।

भा.ज.पा. ने दिल्ली की झुग्गी-झोपड़ियों में अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपये में पौष्टिक भोजन देने की बात की।

भा.ज.पा. के इस संकल्प पत्र के बाद आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने इसे ‘झूठ का पुलिंदा’ बताया। उन्होंने कहा कि इसमें कानून-व्यवस्था सुधारने पर कोई बात नहीं की गई है और दिल्ली के बुजुर्गों के साथ धोखा किया गया।

इसके अलावा, जेपी नड्डा ने कोविड-19 के दौरान दिल्ली सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और दावा किया कि मोहल्ला क्लीनिक में भ्रष्टाचार हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आने पर इसकी जांच होगी और भ्रष्टाचारियों को सजा मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें