मंडी: पुल बहा, फिर भी बच्चे तक पहुंची ‘कमला दीदी’, उफनते नाले को पार कर किया टीकाकरण

मंडी: पुल बहा, फिर भी बच्चे तक पहुंची ‘कमला दीदी’, उफनते नाले को पार कर किया टीकाकरण

मंडी की चौहारघाटी में उफनते नाले को को पार करते हुए फीमेल हेल्थ वर्कर कमला - Dainik Bhaskar

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से मानवता और जिम्मेदारी की मिसाल पेश करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां की महिला हेल्थ वर्कर कमला ने अपनी जान जोखिम में डालकर दो महीने के बच्चे का टीकाकरण किया।

कैसे पहुंचीं बच्चे तक?

20 अगस्त को शिल्हबुधानी पंचायत में बादल फटने से नाले उफान पर आ गए और पुल बह गया। ऐसे में टीकाकरण कैंप के दिन हुरंग गांव का एक बच्चा टीका नहीं लगवा सका। जब कमला को इसकी जानकारी मिली, तो वह खुद बच्चे के घर पहुंचने निकलीं।

रास्ते में उन्हें उफनता हुआ नाला मिला। लेकिन जिम्मेदारी निभाने के लिए कमला ने हिम्मत दिखाई—

  • उन्होंने पहले जूते उतारे और हाथ में उठा लिए

  • पीठ पर वैक्सीन का डिब्बा टांगा।

  • फिर करीब 5-6 फुट लंबी छलांग लगाकर चट्टान से दूसरी तरफ कूदीं।

  • छलांग लगाते वक्त थोड़ी देर के लिए वह डिसबैलेंस भी हुईं, लेकिन खुद को संभाल लिया।

वायरल हुआ वीडियो

स्थानीय युवकों ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 47 सेकेंड के इस वीडियो ने हर किसी को कमला की हिम्मत का कायल बना दिया है।

अधिकारियों की प्रतिक्रिया

ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पद्धर डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि हेल्थ वर्कर कमला की यह मुहिम वीडियो वायरल होने के बाद ही प्रशासन को पता चली। उन्होंने कहा कि यह उदाहरण दिखाता है कि हमारे स्वास्थ्यकर्मी कठिन हालात में भी अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं

Leave a Comment

और पढ़ें