मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री, इन जिलों में अगले 3 दिन तेज बारिश का अलर्ट; मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी Madhy pradesh weather forecast 

भोपाल. पूरे प्रदेश में मानसून की एंट्री हो चुकी है. गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया है. साथ ही राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिन अधिकतम जिलों में भारी बारिश जारी रहेगी.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि नॉर्थ और ईस्टर्न मध्य प्रदेश में मानसून की गतिविधियां देखी जायेगी. ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, सागर में तेज बारिश होने की संभावनाएं हैं. भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सतना, रीवा के साथ नॉर्थ के कई जिलों में शनिवार और रविवार को भारी बारिश दर्ज की जाएगी. विभाग ने चेतावानी जारी की है कि बरसात के मौसम में ध्यान रखें और जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें.

इन जिलों में  बारिश का अलर्ट
प्रदेश में बारिश की शुरुआत हो गई है. अधिकतम जिलों में बारिश होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं. मौसम की जानकारी देते हुए वरिष्ट मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि श्योपुर कलां, कूनो, शिवपुरी, गुना, मंदसौर, छतरपुर और खजुराहो में बिजली के साथ मध्यम से तीव्र बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही आगर, नीमच, गांधी सागर अभयारण्य, अशोकनगर, ग्वालियर और मुरैना में बिजली के साथ मध्यम गरज और बारिश होने की संभावनाएं हैं. दतिया, रतनगढ़, बुरहानपुर, रतलाम, धोलावाड, उज्जैन, झाबुआ, पन्ना, दमोह, टीकमगढ़, राजगढ़, खंडवा, उत्तरी विदिशा, देवास, भिंड, धार, मांडू, इंदौर, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, महेश्वर, सागर, निवारी, ओरछा, जबलपुर, मैहर, सतना, भेड़ाघाट, कटनी, बालाघाट, दक्षिण सिवनी और डिंडोरी में देर रात बिजली के साथ हल्की आंधी आने की संभावनाएं हैं.

प्रदेश का तापमान
मध्य प्रदेश के अधिकतम जिलों में बारिश और आंधी दर्ज की जा रही है. जिसकी वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है. गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से कम दर्ज किया गया.

कुछ इस प्रकार रहा प्रदेश के जिलों का तापमान…
खाजुराहो: 38.0 डिग्री. भोपाल: 33.5 डिग्री. इंदौर: 35.5 डिग्री. पचमढ़ी: 30.8 डिग्री. खंडवा: 35.5 डिग्री. रायसेन: 34.0 डिग्री. नर्मदापुरम: 35.7 डिग्री. बैतूल: 32.2 डिग्री. सिवनी: 34.2 डिग्री. धार: 25.8 डिग्री. सीहोर: 33.7 डिग्री. खरगोन: 34.8 डिग्री. ग्वालियर: 34.6 डिग्री. रतलाम: 35.2 डिग्री. शिवपुरी: 35.0 डिग्री. उज्जैन: 35.5 डिग्री. छिंदवाड़ा: 34.5 डिग्री. नौगांव: 28.8 डिग्री. अशोकनगर: 35.0 डिग्री. दमोह: 38.5 डिग्री. जबलपुर: 36.7 डिग्री. मंडला: 37.4 डिग्री. नीमच: 34.4 डिग्री. सतना: 37.2 डिग्री. रीवा: 36.2 डिग्री. सागर: 34.2 डिग्री. टीकमगढ़: 36.5 डिग्री. सीधी: 38.2 डिग्री. उमरिया: 38.1 डिग्री. बड़वानी: 37.0 डिग्री. मलंजखंड: 34.5 डिग्री. सेओनी: 34.2 डिग्री. सिंगरौली: 37.7 डिग्री. निवाड़ी: 36.9 डिग्री. छतरपुर: 39.5 डिग्री. राजगढ़: 37.1 डिग्री. कटनी: 37.4 डिग्री. शहडोल: 36.2 डिग्री. देवास: 35.8 डिग्री. गुना: 36.5 डिग्री. नीमच: 36.5 डिग्री. सजहानपूर: 36.7 डिग्री. अनूपपुर: 29.7 डिग्री. अगर मालवा: 36.7 डिग्री. नरसिंहपुर: 35.0 डिग्री

Tags: Bhopal news, Bhopal weather, Latest hindi news, Local18, Mp news, MP Weather Alert

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें