नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के जागीर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी रैली को संबोधित किया. इसी बीच उन्होंने भगवान शिव और राम को लेकर विवादित बयान दे दिया. जिसके चलते अब भारतीय जनता पार्टी हमलावर हो गई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खड़गे पर पलटवार किया है.










