मुक्तसर जिले के गिद्धड़बाहा में व्यापारी की कार लूटी, पुलिस ने शुरू की जांच

मुक्तसर जिले के गिद्धड़बाहा में व्यापारी की कार लूटी, पुलिस ने शुरू की जांच

सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर से छीनाझपटी करते बदमाश। - Dainik Bhaskar

पंजाब के मुक्तसर जिले के गिद्धड़बाहा में एक व्यापारी की कार लूटने की वारदात सामने आई है। यह घटना वीरवार रात 8:30 बजे मलोट रोड स्थित लीला रिसॉर्ट के बाहर हुई। व्यापारी संजय ग्रोवर अपने बेटे की शादी के फंक्शन में शामिल थे, और उनका ड्राइवर हरजीत सिंह कार पार्क कर रहा था, तभी दो युवक मदद का बहाना बनाकर पास आए।

कार पार्क होने के बाद, दोनों बदमाशों ने ड्राइवर को पकड़ लिया और उसे गंडासे से धमकाया। इसके बाद, उन्होंने उसका मोबाइल छीन लिया। एक बदमाश कार लेकर फरार हो गया, जबकि दूसरा बाइक पर भाग निकला।

गिद्धड़बाहा पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने कहा कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें