मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर पहुंचेंगे, श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे और सुरक्षा का लेंगे जायज़ा

मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अमृतसर पहुंचेंगे, श्री हरमंदिर साहिब में नतमस्तक होंगे और सुरक्षा का लेंगे जायज़ा

Image

अमृतसर, 22 जुलाई: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दोपहर बाद श्री हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में नतमस्तक होने के लिए अमृतसर पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा भी लेंगे

सीएम मान के कार्यक्रम के अनुसार, वे श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अधिकारियों से बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि हाल ही में श्री हरमंदिर साहिब को भेजी गई धमकीभरी ई-मेल्स के बाद मुख्यमंत्री का यह दौरा सुरक्षा समीक्षा के लिहाज़ से बेहद अहम है।

राज्य सरकार द्वारा पहले ही धर्मस्थलों की सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ाई जा चुकी है। सीएम मान के इस दौरे को एक संदेशात्मक कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है कि सरकार राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

पुलिस और खुफिया एजेंसियां अलर्ट
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए अमृतसर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। पुलिस और अन्य एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। स्वर्ण मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Leave a Comment

और पढ़ें