‘मैंने तुमसे बहुत प्यार किया, तुमने औकात दिखा दी..,’ इंस्टाग्राम पर लड़की ने लिखी पोस्ट, अधूरे प्रेम की कहानी

मिथिलेश गुप्ता, इंदौर. मध्य प्रदेश की राजधानी इंदौर में एक लड़की ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली. डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन जान नहीं बचा सके. उसने मरने से पहले बाकायदा इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी. उसके बाद खौफनाक कदम उठा लिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उसने लड़की का शव जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है. हैरानी की बात है कि लड़की ने सोशल मीडिया पर प्रेमी को नहीं, बल्कि, उसकी मां को दोषी ठहराया है. लड़की ने प्रेमी के लिए यह जरूर लिखा है कि ‘तुमने औकात दिखा दी.’ इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. लड़की के घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है.

गौरतलब है कि, एमआईजी पुलिस को 2 मई की रात अस्पताल से सूचना मिली कि एक लड़की ने जहर पी लिया है. उसकी हालत गंभीर है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. जिस वक्त पुलिस उसके पास पहुंची, उस वक्त उसका इलाज चल रहा था. उसने उसी हालत में कुछ-कुछ बातें पुलिस को बताईं. हालांकि, वह ज्यादा बात नहीं कर सकी. उसके कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. उसने वहां मौजूद सभी लोगों के बयान लिए.

मरने से पहले लड़की ने लिखी ये कहानी
बता दें, आत्महत्या करने वाली लड़की का नाम शिवी ठाकुर है. उसका रोहित नाम के लड़के से अफेयर चल रहा था. मरने से पहले शिवी ने जहर का फोटो प्रेमी को भेजा. उसके बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिखी. उसने लिखा, ‘रोहित तुम अब हमेशा खुश रहना. क्योंकि, तुमने मुझे कभी समझ ही नहीं. तुमने मुझे बस यूज किया. मेरे मरने का कारण तुम नहीं तुम्हारी मां हैं. अगर तुम मेरे सपोर्ट में होते न तो मैं उसको इतना बोलने नहीं देती. जो हुआ ठीक था. सॉरी मैंने बेहद प्यार किया और तुमने तुम्हारी औकात दिखाई. बाय खुश रहना हमेशा.’

Tags: Indore news, Mp news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें