मोहाली में जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आतंकी गिरफ्तार — टैक्सी ड्राइवर की अपहरण के बाद हत्या

मोहाली में जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 आतंकी गिरफ्तार — टैक्सी ड्राइवर की अपहरण के बाद हत्या

कुराली टोल प्लाजा से गुजरती हुई कार (CCTV फुटेज)

मोहाली (पंजाब): पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मोहाली पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए जम्मू-कश्मीर के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की पुष्टि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने की है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान साहिल बशीर, मुनीश सिंह, और एजाज अहमद के रूप में हुई है। इनका नाम नयागांव निवासी टैक्सी ड्राइवर अनिल कुमार के अपहरण और हत्या के मामले से जुड़ा है।

कैसे हुआ मामला उजागर?

अनिल कुमार कुछ दिन पहले चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से सवारी लेने के लिए निकला था, लेकिन उसके बाद वह लापता हो गया। उसकी कार रोपड़ टोल प्लाजा पर देखी गई थी।

पुलिस ने जांच तेज की तो तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अनिल कुमार के अपहरण और हत्या की बात स्वीकार की। पूछताछ में यह भी सामने आया कि युवक का शव मोहाली से बरामद किया गया है, जबकि उसकी कार किसी अन्य जिले से जब्त की गई है।

हथियार और आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस ने आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल की गई .32 बोर पिस्तौल भी बरामद की है।

  • मुख्य आरोपी साहिल बशीर पहले से UAPA (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) और आर्म्स एक्ट के तहत वांछित था।

  • उसका भाई एजाज अहमद पहले भी अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार हो चुका है।

दोनों को जैश-ए-मोहम्मद के ओवरग्राउंड वर्कर (OGWs) के तौर पर चिन्हित किया गया है।

बड़ा आतंकी नेटवर्क सक्रिय होने की आशंका

इस गिरफ्तारी के बाद पंजाब में आतंकी नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका फिर से गहरा गई है। पंजाब पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य संभावित लिंक और नेटवर्क की जांच में जुट गई हैं।

डीजीपी गौरव यादव का बयान

डीजीपी गौरव यादव ने कहा,

“यह एक संगठित आतंकी मॉड्यूल है, जो जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठन से जुड़ा है। आरोपियों ने संगीन वारदात को अंजाम दिया है। हम इस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रहे हैं।”

सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

इस मामले के उजागर होने के बाद पंजाब के सीमावर्ती और संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने आम जनता से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत देने की अपील की है।

Leave a Comment

और पढ़ें