पुजारी शैलेश शर्मा ने लोकल 18 से कहा कि यहां हर हफ्ते लगभग दो हज़ार से भी अधिक लोग भगवान का प्रसाद खिचड़ी के रूप में ग्रहण करते हैं.कई बार प्रसाद के रूप में खिचड़ी के साथ-साथ मिठाई और हलवा भी वितरित किया जाता रहा है. यह सिलसिला वर्ष 2017 से अनवरत चलता आ रहा है.










