गाजियाबाद. सामान्य तौर पर नहर या नदी में नहाने के लिए कोई नियम नहीं होते हैं. लोग गर्मी से राहत पाने के लिए नहाते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश् के इस शहर में पुलिस प्रशासन ने नया नियम बनाया है कि अगर कोई शराब पीकर यहां नहाएगा तो उसे सीधा हवालात भेजा जाएगा. हालांकि नियम की वजह जानकर आप भी तरीफ करेंगे.
गाजियाबाद स्थित मुरादनगर की गंग नहर में तेज गर्मी से निजात पाने के लिए यहां से गुजरने वाले लोग गाड़ी रोककर नहाते हैं. इन्हीं में से कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो शराब पीकर गंग नहर में नहाने लगते हैं. नशे की वजह से कई बार हादसे हो जाते हैं. इस बार पुलिस प्रशासन ने शराब पीकर नहाने वाले लोगों पर लगाम लगाने के लिए नया नियम निकाला है.
हाल ही में नहर में 3 लोग डूब चुके हैं और सैकड़ों को डूबने से बचाया जा चुका है. इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगनहर घाट पर अब सख्ती बरतने का मन बना लिया है. शराब पीकर नहाने व हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस सीधे हवालात में डालेगी.
.
FIRST PUBLISHED : May 1, 2024, 19:57 IST










