प्रयागराज: युवाओं की चाहत होती है कि वह भी आर्ट एंड कल्चर एवं फोटोग्राफी के गुण सीख कर करियर को आगे बढ़ाएं. इसके लिए बाकायदा कई प्रोफेशनल कोर्स भी अकादमिक स्तर पर चलाए जाते हैं. लेकिन, कम समय में इन विषयों में अगर जानकारी लेनी है तो इलाहाबाद संग्रहालय की ओर से एक माह का ग्रीष्मकालीन कार्यशाला प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है. इसमें फोटोग्राफी पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग एवं कास्टिंग का प्रशिक्षण देकर युवाओं में इसके प्रति रुझान विकसित किया जाएगा.
इलाहाबाद संग्रहालय में 20 मई से 20 जून 2024 तक ग्रीष्मकालीन कार्यशाला आयोजित की जा रही है. इसमें फोटोग्राफी, पेंटिंग तथा क्ले मॉडलिंग एवं कास्टिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा. कार्यशाला में अधिकतम 8 से 18 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागी प्रवेश ले सकते हैं. इस कार्यशाला में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन प्रकाशन की तारीख से सोमवार को छोड़कर किसी भी कार्य दिवस पर संग्रहालय के विक्रय पटल से सौ रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं.
ऐसे करें आवेदन
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रत्येक विधा के लिए प्रशिक्षण शुल्क पांच सौ रुपये प्रवेश प्रक्रिया के समय जमा करना अनिवार्य है. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 मई शाम 4:30 बजे तक निर्धारित की गई है. कार्यशाला की कक्षाएं दिनांक 20 मई से सुबह 11:00 से 12:30 के मध्य संचालित की जाएगी.
खुद का लाना होगा कैमरा
फोटोग्राफी कार्यशाला में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को अपना कैमरा स्वयं लाना होगा. उसकी सुरक्षा का जिम्मा भी स्वयं का होगा. साथ ही सभी कक्षाएं इलाहाबाद संग्रहालय परिसर में ही संचालित होंगी.
.
FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 12:55 IST










