‘ये मुझे ब्लैकमेल कर रहा है, इसका कुछ करो पप्पू..,’ प्रेमी के प्यार में पागल चाची, भतीजे के साथ खेला खूनी खेल

नरसिंहपुर. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से चौंकाने वाली खबर है. यहां के एक गांव में चाची ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी. दरअसल, चाची के किसी शख्स के साथ अवैध संबंध थे. इसकी भनक 16 साल के भतीजे को लग गई थी. इसके बाद वह चाची को ब्लैकमेल करने लगा था. इसलिए महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है. भतीजे की हत्या में चाची की गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

गौरतलब है कि 30 अप्रैल को कोतवाली थाने को सूचना मिली थी कि निवारी चौकी इलाके में एक व्यक्ति का शव पड़ा है. यह शव सिमरया नहर के पास बारहाछोटा गांव में पड़ा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसके गले में धारदार हथियार के चोट के निशान थे. पुलिस ने गांव में पूछताछ की तो पता चला कि मृतक का नाम सोमेश मेहरा था. उसकी उम्र 16 साल थी. मृतक की पहचान के बाद पुलिस ने 362/2024 धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर लिया. इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.

पुलिस ने खोला हत्या का राज
नरसिंहपुर एसपी अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस केस की जांच के लिए मुखबिर एक्टिव किए. मुखबिर ने बताया कि इस केस में पप्पू काछी संदेही हो सकता है. उसकी सूचना पर पुलिस ने पप्पू काछी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया. पप्पू पहले तो भ्रमित करने की कोशश करने लगा, लेकिन सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या का सारा राज खोल दिया. उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया. पप्पू ने पुलिस को बताया कि मेरे और मृतक सोमेश की चाची नीतू उर्फ सपना मेहरा के अवैध संबंध हैं. एक बार सोमेश ने हमें एक साथ देख लिया था. उसके बाद से वह नीतू को ब्लैकमेल करने लगा था.

चाची ने प्रेमी से की शिकायत
नीतू ने 28 तारीख को मुझे मोबाइल पर बताया कि सोमेश मुझे ब्लैकमेल कर रहा है. उसका कुछ करो पप्पू. इसके बाद मैंने और नीतू ने प्लान बनाया कि सोमेश को 29 तारीख को मार देंगे. 29 अप्रैल को मैंने सोमेश को बाइक पर घुमाने का लालच दिया. इसके बाद मैंने उससे बातों में बातों में पूछा कि वह नीतू को फोन क्यों करता है, तो उसने कहा कि उसे जो पटा सके पटा ले. प्लान के मुताबिक मैंने कुझ दूर ले जा कर उसकी गर्दन पर कुल्हाड़ी से दो-तीन वार किए. वह वहीं मर गया.

FIRST PUBLISHED : May 3, 2024, 08:01 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें