रवनीत बिट्टू ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप, दिल्ली चुनाव में पैसे नहीं दिलाने वाले अधिकारियों के तबादले का किया दावा

रवनीत बिट्टू ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप, दिल्ली चुनाव में पैसे नहीं दिलाने वाले अधिकारियों के तबादले का किया दावा

केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू। - Dainik Bhaskar

दिल्ली में सत्ता गंवाने के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) द्वारा किए गए 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादलों को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जो अधिकारी सरकार को पैसे नहीं दिला पाए, उन्हीं अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।

रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि दिल्ली में कपूरथला हाउस को पैसे इकट्ठा करने का अड्डा बनाया गया था, जहां चुनाव आयोग ने पैसे की जब्ती की थी। उन्होंने बताया कि इस हाउस के गेट पर एक रजिस्टर था, जिसमें पंजाब के अधिकारियों के नाम भी थे। उनके अनुसार, जिन अधिकारियों ने इस रजिस्टर के मुताबिक पैसे नहीं दिए, उनका तबादला किया गया।

इसके अलावा, बिट्टू ने भविष्य में पंजाब के डीसी (जिला कलेक्टर) और अन्य विभागों के अधिकारियों के भी तबादलों की संभावना जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में भ्रष्टाचार और लूट मची हुई है, और जो अधिकारी सरकार के मन मुताबिक पैसे नहीं देंगे, उन्हें सजा दी जाएगी।

बिट्टू ने यह भी कहा कि यदि आम आदमी पार्टी के नेता किसी अधिकारी को पैसे देने के लिए दबाव डालते हैं, तो संबंधित अधिकारी को इसकी सूचना दी जाए, ताकि इस पर कार्रवाई की जा सके।

Leave a Comment

और पढ़ें