राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बनने जा रहे हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा बनने जा रहे हैं पेरेंट्स, सोशल मीडिया पर साझा की खुशखबरी

राघव चड्‌ढा और परणीति चोपड़ा।- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और हरियाणा के अंबाला की रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल ने इस खुशी की खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद प्यारे अंदाज में शेयर की है।

उन्होंने एक गोल केक की तस्वीर पोस्ट की है, जिस पर लिखा है — “1 + 1 = 3” और केक के नीचे दो छोटे सुनहरे पैर के निशान भी बने हुए हैं। इसके साथ ही उन्होंने पार्क में हाथ पकड़कर टहलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया। इसके कैप्शन में लिखा है,

“हमारा छोटा सा यूनिवर्स… अपने रास्ते पर, अत्यंत धन्य।”

सेलिब्रिटी और परिवार के बधाई संदेश

इस खबर पर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर सहित कई अन्य सितारों ने कपल को हार्दिक बधाइयां दी हैं। परिणीति की मां रीना चोपड़ा ने भी लिखा है,

“इससे बड़ी कोई खुशी और आशीर्वाद नहीं है। आपको बहुत प्यार। भगवान आप पर आशीर्वाद बनाए रखे।”

शादी और अन्य जानकारी

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के प्रसिद्ध होटल द लीला पैलेस में की थी। यह शादी समारोह काफी प्राइवेट रखा गया था।

परिणीति मूल रूप से अंबाला कैंट की रहने वाली हैं, जबकि राघव चड्ढा का परिवार दिल्ली में रहता है और उनका ननिहाल जालंधर का है। राघव आम आदमी पार्टी के पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और वे पंजाब प्रभारी भी रह चुके हैं।

प्रेग्नेंसी का हिंट पहले भी दिया था राघव ने

हाल ही में कपल द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो पर भी नजर आया था, जहां राघव ने हल्के-फुल्के अंदाज में परिणीति की प्रेग्नेंसी का हिंट दिया था। उन्होंने कहा था कि वे जल्द ही अपने फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर करेंगे। अब वह खुशी की खबर खुद कपल ने दे दी है।

Leave a Comment

और पढ़ें