पलामू: गर्मी के मौसम में शाम होते हीं लोग ठंडी और शीतल जगह पर बैठना पसंद करते हैं. अगर आप भी शाम में प्राकृतिक एसी के बीच डिनर करना पसंद करते हैं या कोई ऐसे जगह की तलाश जहां खुली हवाओं के बीच अपने फैमिली के साथ डिनर करने का प्लान कर रहे है. तो पलामू जिले में एक ऐसा रिसोर्ट है. जिसकी खासियत जान हो जायेंगे हैरान.
दरअसल, पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर कोयल नदी के तट पर स्थित है. वहीं इस नदी को शहर का लाइफ लाइन भी कहा जाता है. इस नदी के किनारे एक रिसोर्ट है. जिसका नाम रिवर व्यू रिसोर्ट है. शाहपुर पुल के समीप स्थित इस रिसोर्ट से रिवर का नजारा बेहद खास लगता है. वहीं शाम होने के बाद जब शहर लाइट से जगमगा उठता है तो ये नजारा और भी खास हो जाता है. इसके साथ लोगों को इस रिसोर्ट से पूल पर से गुजरते वाहन और पूल पर लगे लाइट बेहद आकर्षक लगते है. इस रिसोर्ट में गर्मी के दिनों में छत पर हर दिन 7 से 8 टेबल लगाए जाते है. जहां हसीन वादियों के बीच बैठकर लोग खाने का आनंद लेते है.
कॉटेज में बैठकर लें रेस्टोरेंट का मजा
रिसोर्ट के ऑनर शैलेंद्र सिंह ने बताया की वो पहले होटल लाइन में काम कर चुके हैं. महानगरों के होटलों में काम कर अनुभव से इस रिसोर्ट को तैयार किए हैं. नदी किनारे बनने की वजह से हर दिन 25 से 30 लोग शाम में डिनर करने आते हैं. इसके लिए वो बालकनी और छत पर बने कॉटेज में बैठकर डिनर करते हैं. उन्होंने कहा की इस रिसोर्ट में शादी विवाह, बर्थडे पार्टी, एनिवर्सरी पार्टी और अन्य पार्टी के साथ रेस्टोरेंट का भी मजा लेते हैं. यहां रेस्टोरेंट से भी रिवर व्यू का नजारा लोगों को बहुत पसंद आता है. वहीं कपल के लिए खास तौर पर आर डेट कॉर्नर बनाया गया है. जहां कपल के सुरक्षा व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जाता है. यहां पर्सनल केबिन बनाए गए है. जहां शादी-शुदा और न्यूली मैरिड कपल आते हैं. यहां से भी रिवर व्यू नजारा लोगों को देखने को मिलता है.
एटीवी बाइक का ले सकते है मजा
उन्होंने बताया की इस होटल में सबसे खास एक नई सुविधा लोगों को दी जाती है. जो सिर्फ पलामू में यहां मौजूद है. इस होटल में महानगरों के तर्ज पर लोगों को एटीवी बाइक की सुविधा दी जाती है. जहां लोग 100 रुपए में आनंद ले सकते हैं. ये बाइक चार चक्का का होता है. जो रेतीले जमीन पर तेजी से दौड़ता है. इसका आनंद कोई भी ले सकता है. 100 रुपए में 15 से 20 मिनट चलाने का मौका मिलता है.
पनीर चिल्ली और चिकन पकोड़ा का ज्यादा है डिमांड
आगे बताया की इस रिसोर्ट में लोगों को वेज और नॉन वेज दोनों प्रकार के भोजन दिए जाते है. बंगाल के कारीगर द्वारा खाना बनाया जाता है. वेज खाने वाले लोगों को यहां का पनीर चिल्ली और नॉनवेज खाने वाले को चिकन पकोड़ा बेहद पसंद आता है. रेगुलर आने वाले कस्टमर इन्हीं चीजों का ज्यादा डिमांड करते है. उन्होंने बताया की यहां तैयार होने वाले सभी खाने में खास तौर से तैयार मशाल का इस्तेमाल किया जाता है. जो की कारीगर द्वारा बनाया जाता है. जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. यहां रेस्टोरेंट में 200 रुपए में वेज थाली और 300 में नॉन वेज थाली दिया जाता है. अधिक जानकारी के लिए 8434298904 पर संपर्क करे.
FIRST PUBLISHED : May 16, 2024, 18:02 IST










