लुधियाना: किराएदार ने की युवक की हत्या, रेलवे स्टेशन भागते समय पकड़े गए आरोपी पति-पत्नी

लुधियाना: किराएदार ने की युवक की हत्या, रेलवे स्टेशन भागते समय पकड़े गए आरोपी पति-पत्नी

सिविल अस्पताल में रखवाया मृतक नंदलाल का शव। - Dainik Bhaskar

लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव उसके कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला। मृतक की पहचान नंदलाल के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से एक वेहड़े (छोटा किराए का मकान) में रह रहा था। इस जघन्य हत्या का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसी किराएदार अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ देर रात अचानक बैग और सामान लेकर वेहड़ा छोड़कर निकलने लगा।

रेलवे स्टेशन पर पकड़े गए आरोपी

वेहड़े के मालिक जसपाल सिंह और अन्य स्थानीय लोगों को जब इस अचानक भागने पर शक हुआ तो उन्होंने नंदलाल के कमरे की जांच की। वहां नंदलाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जसपाल सिंह और अन्य लोगों ने रेलवे स्टेशन जाकर आरोपी किराएदार और उसकी पत्नी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

हत्या से पहले हुआ था आपसी झगड़ा

स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या से पहले आरोपी पति-पत्नी के बीच जोरदार झगड़ा हुआ था। आशंका है कि इसी झगड़े के दौरान गुस्से में आकर पति ने नंदलाल की हत्या कर दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया है। पुलिस चौकी ग्यासपुरा के इंचार्ज चांद अहीर ने बताया कि शव पर चाकू के कई निशान पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही इस हत्या का पूरा खुलासा किए जाने का दावा किया है।

यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय लोग सकते में हैं कि मामूली विवाद में इस तरह की भयावह वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।

Leave a Comment

और पढ़ें