लुधियाना: खन्ना पुलिस ने फर्जी जमानत गिरोह का भंडाफोड़ किया, मास्टरमाइंड सहित दो गिरफ्तार

लुधियाना (पंजाब): खन्ना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए कोर्ट से जमानत दिलवाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह के मास्टरमाइंड सुरजीत सिंह और उसके सहयोगी महिमा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों के पास से नकली दस्तावेजों का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।
क्या-क्या बरामद हुआ?
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से—
-
9 फर्जी आधार कार्ड
-
नायब तहसीलदार की नकली मोहर
-
जाली वैल्यूएशन सर्टिफिकेट
-
फर्जी फर्द (जमीन से संबंधित दस्तावेज) बरामद किए हैं।
गिरोह का नेटवर्क और तरीके:
एसएसपी डॉ. ज्योति यादव ने बताया कि यह गिरोह अब तक 25 से अधिक मामलों में फर्जी जमानतें करवा चुका है। गिरोह पहले किसी असली आधार कार्ड में फोटो और जानकारी बदलकर फर्जी पहचान बनाता था। इसके बाद नकली दस्तावेजों पर सरकारी अफसरों की जाली मोहर लगाकर कोर्ट से जमानत हासिल करता था।
जमानत की “कीमत”
-
सामान्य मामलों में एक जमानत के लिए गिरोह ₹50,000 से ₹70,000 वसूलता था।
-
गंभीर मामलों में यह रकम लाखों में पहुंच जाती थी।
कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?
-
सुरजीत सिंह, निवासी गांव दुर्गापुर, जिला पटियाला
-
महिमा सिंह, निवासी राजपुरा
गिरोह के अन्य सदस्य और संभावित सरकारी मिलीभगत:
पुलिस चार और आरोपियों की तलाश कर रही है:
-
हरविंदर सिंह
-
शमशेर खान
-
राजवीर सिंह
-
हरमीत सिंह










