लुधियाना में कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच जारी

लुधियाना में कार की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पुलिस जांच जारी

मुख्तयार कौर के शव को मोर्चरी में रखवाते परिजन।

लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक कार ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला को जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि महिला करीब 10 फीट दूर जा गिरी। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। मृतक महिला का नाम मुख्तयार कौर बताया जा रहा है।

घटना के बारे में महिला के रिश्तेदार गुरदियाल सिंह ने बताया कि महिला माता अय्याली चौक के पास सड़क पार कर रही थी, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार ड्राइवर अपनी जगह सही आ रहा था और हादसे के बाद ड्राइवर ने अपनी गाड़ी को रुकवा लिया। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित किया था।

महिला के बेटे हरप्रीत सिंह राजा ने कहा कि उन्हें उनके बेटे ने फोन कर बताया कि उनकी मां का एक्सीडेंट हो गया है। हरप्रीत सिंह ने बताया कि उनकी मां की उम्र करीब 60 साल थी और अभी तक उन्हें हादसे का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

महिला का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस ने कार ड्राइवर को पकड़ लिया है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Comment

और पढ़ें