लुधियाना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पवन बंसल, केजरीवाल के बयान पर जताई आपत्ति

लुधियाना में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे पवन बंसल, केजरीवाल के बयान पर जताई आपत्ति

चिनाब ब्रिज जो कौरी और बक्कल रेलवे स्टेशनों के बीच में बनाया गया है।

लुधियाना (पंजाब):
पंजाब के लुधियाना जिले में हलका पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण आशु के चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आशु के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की और आम आदमी पार्टी व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला।

केजरीवाल के बयान को बताया “धमकी”

पवन बंसल ने हाल ही में केजरीवाल द्वारा दिए गए उस बयान की निंदा की, जिसमें उन्होंने कहा था कि “यदि संजीव अरोड़ा को वोट दोगे तो मंत्री मिलेंगे, और आशु को वोट दिया तो सिर्फ विपक्ष का विधायक मिलेगा, जिससे काम नहीं होंगे।”
बंसल ने कहा कि “केजरीवाल इस तरह लोगों को धमका रहे हैं। एक मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता को ऐसे बयान शोभा नहीं देते। उन्हें विकास और नीतियों पर बात करनी चाहिए, न कि दबाव बनाकर वोट मांगने की राजनीति करनी चाहिए।”

आप सरकार पर किया हमला

बंसल ने कहा कि “2022 में लोगों ने बड़ी उम्मीदों से आम आदमी पार्टी को बहुमत दिया था, लेकिन सरकार बनने के बाद जनता खुद को ठगा महसूस कर रही है। पंजाब में जिस तेजी से विकास की अपेक्षा थी, वह नदारद है।”

वंदे भारत ट्रेन को लेकर दी सफाई

कटरा से श्रीनगर तक शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन को लेकर पवन बंसल ने केंद्र सरकार को श्रेय लेने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि “रेल प्रोजेक्ट्स किसी एक सरकार के नहीं होते। यह प्रोजेक्ट 2008 में शुरू हुआ था जब मैं रेल मंत्री था। उस समय इसके दो सेगमेंट पूरे किए गए थे।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि “रेलवे में कोई भी प्रोजेक्ट लंबा समय लेता है, और उसे पूरा करने में कई सरकारों का योगदान होता है। इसलिए किसी एक सरकार को पूरा श्रेय लेना सही नहीं है।”

रवनीत बिट्टू पर जताया भरोसा

बंसल ने कहा कि उन्हें रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से पूरी उम्मीद है कि वे पंजाब के रेल नेटवर्क में सुधार लाएंगे। उन्होंने कहा, “बिट्टू जमीन से जुड़े नेता हैं और मुझे पूरा भरोसा है कि जहां भी जरूरत होगी, वे काम करेंगे।”

Leave a Comment

और पढ़ें