लुधियाना में दंपती पर बदमाशों का हमला, महिला की हत्या, 1 घंटे तक तड़पती रही
पंजाब के लुधियाना में देर रात दोराहा नजदीक डेहलों रोड बी-मेक्स पर दंपती पर 4 से 5 बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला कर दंपती को घायल कर दिया। दंपती डिनर करके घर वापस लौट रहे थे। लुटेरों ने उनकी कार घेर कर महिला और उसके पति को कार से बाहर निकाला।
पती को बेसुध करके पत्नी का किया कत्ल
बदमाशों ने जमकर व्यक्ति की मारपीट की। महिला जब पति को बचाने गई तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। व्यक्ति को बेसुध करके हमलावरों ने उसके पत्नी के गहने और नकदी लूटी। महिला ने जब लुटेरों का विरोध किया तो बदमाशों ने उस पर धारदार हथियारों से हमला किया। लुटेरे मौके से एक कार, गहने, नकदी और मोबाइल लेकर भाग गए।
1 घंटा खून से लथपथ महिला सड़क पर तड़पती रही
करीब 1 घंटे तक खून से लथपथ महिला तड़पती रही लेकिन किसी ने उसी मदद नहीं की। घटना स्थल से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक ढाबा वाले ने महिला की चीखने की आवाजें सुनकर कर पुलिस को सूचित किया। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
महिला को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसने दम तोड़ दिया। मरने वाली महिला का नाम लिप्सी है। लिप्ती के दो बच्चे है। जानकारी मुताबिक लिप्ती अपने पती अनोक मित्तल के साथ डिनर करने गई थी। अनोक मित्तल बैटरी कारोबारी है।