लुधियाना में 76वां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तिरंगा फहराया, सुरक्षा व्य वस्थासख्त

लुधियाना में 76वां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस: राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तिरंगा फहराया, सुरक्षा व्य वस्थासख्त

पंजाब के लुधियाना में आज 76वां राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पीएयू ग्राउंड पर तिरंगा झंडा फहराया और टैंकों की प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर 900 छात्रों ने शारीरिक फिटनेस का प्रदर्शन किया, और सेना के जवानों ने पहली बार मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया।

समारोह में कुल 17 विशेष झांकियां प्रस्तुत की जा रही हैं, और पंजाब पुलिस और एनसीसी की टुकड़ियां मार्च पास्ट में हिस्सा ले रही हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत, शहर में 1500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी तैनात हैं, और ट्रैफिक डायवर्जन के साथ साथ वाहनों की पार्किंग पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल टीमें भी मौके पर तैनात हैं, और दवाइयां व एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध है, ताकि लोगों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता मिल सके।

Leave a Comment

और पढ़ें