लेह-मनाली में भारी बर्फबारी, 6000 टूरिस्‍ट्स का रेस्‍क्‍यू, नेशनल हाईवे हुआ बंद

मनाली. भारी बर्फबारी के कारण लेह और मनाली में हालात बिगड़ रहे हैं. सड़कों पर फिसलन बढ़ जाने के कारण सैंकड़ों की संख्‍या में पर्यटक यहां फंस गए हैं. ऐसे में पु‍लिस ने रेस्‍क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है और फंसे हुए वाहनों और पर्यटकों को निकालना शुरू कर दिया है. इलाके में हो रही बारिश और बर्फबारी के कारण दिक्‍कतें आ रही हैं. मनाली के अटल टनल रोहताँग सहित आस पास के क्षेत्रों में भारी बा‍रिश और बर्फबारी हुई है. सड़क पर बर्फ अधिक जमने से कई वाहन फँसे.

पुलिस ने बताया कि सोमवार को धुंधी क्षेत्र में ताजा बर्फबारी (बर्फ की गहराई लगभग 7 इंच) के कारण एटीआर के साउथ पोर्टल के पास 1000 से अधिक वाहन (6 हजार लोग/पर्यटक) फंस गए थे, जिनमें से 600 वाहनों (3500 पर्यटक) को सुरक्षित बचा लिया गया है. शेष वाहन और लोगों को बचाया जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

सुरक्षित स्‍थानों पर ही रहें पर्यटक, यात्रा का जोखिम न लें
पुलिस ने बताया कि अटल टनल के समीप भारी बर्फ़बारी होने से सड़क पर फिसलन बढ़ी और इसके कारण वाहन फंसते चले गए. वहीं, सड़क पर बर्फ अधिक जमने से कई वाहन फँसे हुए थे. इन्‍हें बड़ी मशक्‍कत के बाद निकाला जा रहा है. इधर, लाहौल एवं स्‍पीति पुलिस ने कहा है कि पुलिस चौकी सिस्‍सू के पास स्‍लाइडिंग हो गई है. सेल्‍फी प्‍वाइंट के पास, केलांग और मनाली की ओर से सभी प्रकार के वाहन नहीं जा सकेंगे. पुलिस ने कहा है कि केवल इमरजेंसी की स्थिति में ही यात्रा का जोखिम लें, वरना पर्यटक और स्‍थानीय लोग सु‍रक्षित स्‍थानों पर ही रहें.

लेह-मनाली में भारी बर्फबारी, 6000 टूरिस्‍ट्स का रेस्‍क्‍यू, नेशनल हाईवे हुआ बंद

पुलिस ने जारी किए नंबर्स, कहा- जानकारी लेने के बाद ही यात्रा करें
पुलिस ने बताया कि फिलहाल यातायात तेलिंग लिंक मार्ग से चलाया जा रहा है. वहीं जिला आपदा कंट्रोल रूम के नंबर जारी किए हैं. इमरजेंसी की स्थिति में 9459461355 और सड़कों की जानकारी के लिए 8988092298 नंबर्स पर संपर्क किया जा सकता है. लेह-मनाली हाइवे की लंबाई 428 किमी है और यह दुनिया के सबसे ऊंचे सड़क मार्गों में से एक है. यह कुछ ही महीनों के लिए खुलता है और बर्फबारी के कारण यह 6 से 8 महीनों तक बंद रहता है. इसके खुलते ही पर्यटक यहां पहुंचते हैं और यहां के हसीन नजारे देखते हैं. यहां बारालाचा, शिंकुला, तांगलांग ला जैसे कई खूबसूरत दर्रों को देखने पर्यटक पहुंचते हैं.

Tags: Bad weather, Extreme weather, Himachal pradesh news, Kullu Manali, Kullu Manali News, Latest weather news, Manali Avalanche, Manali Leh Road, Manali news, Manali tourism, Snow fall, Snowfall in Himachal, Snowfall news

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें