वोटिंग बढ़ाने के लिए डॉक्टर का धमाकेदार ऑफर, यहां महंगी से महंगी जांच होगी फ्री – News18 हिंदी

इंदौर: लोकसभा चुनाव में वोटिंग प्रतिशत बढ़े, इसके लिए डॉक्टर भी अब मैदान में उतर आए हैं. शहर में अनेक व्यापारियों द्वारा मतदान करने पर जहां पोहा-जलेबी, नूडल्स फ्री में खिलाने और विभिन्न डिस्काउंट देने की घोषणा की गई है, वहीं अब डॉक्टर ने भी वोट डालने वालों के लिए जांच भी फ्री कर दी है. इसके लिए मरीज को उंगली पर स्याही का निशान दिखाना पड़ेगा.

इंदौर में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने और वोटिंग में इंदौर को नंबर वन बनाने के लिए अब डॉक्टर्स भी आगे आए हैं और मतदाताओं को जागरूक रहे हैं. सेंट्रल लैब की डायरेक्टर डॉ. विनीता कोठारी ने सभी शहरवासियों से 13 मई को मतदान करने की अपील करते कहा कि सभी लोग आगे बढ़कर मतदान करें. उन्होंने ऑफर के बारे में भी बताया.

दिखाना होगा मतदान का निशान
डॉक्टर ने बताया कि मतदान वाले दिन जो भी पेशेंट हमारे यहां आएंगे और मतदान करने का निशान दिखाएंगे, उनकी ‘हेल्थ ऑफ इंदौर लाइफ स्टाइल’ के तहत डायबिटीज, लीवर, किडनी सहित अन्य स्क्रीनिंग टेस्ट निशुल्क किया जाएगा.

डॉक्टर्स भी कर रहे जागरूक
डॉ. कोठारी ने बताया कि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने भी अपने सभी डॉक्टर्स के क्लीनिक, हॉस्पिटल, डायग्रोस्टिक सेंटर पर पोस्टर लगाकर मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है. वहीं कई डॉक्टर्स और उनका स्टाफ एक हफ्ते से पेशेंट से पर्सनली भी मतदान करने की अपील कर रहा है.

डॉक्टर्स की फीस में डिस्काउंट
डॉक्टर ने बताया कि केवल लैब जांच ही फ्री नहीं की जाएगी, बल्कि मतदान करने पर कई डॉक्टर्स ने अपनी फीस में डिस्काउंट ऑफर किया है. डॉ. कोठारी ने कहा कि वोट हमारा अधिकार है, आप सभी को मतदान करना चाहिए.

कितनी ही कहानियां हैं हमारे आसपास, हमारे गांव में-हमारे शहर में. किसी की सफलता की कहानी, किसी के गिरने की और उसके उठने की कहानी, किसान की कहानी, शहर की किसी परंपरा या किसी मंदिर की कहानी, रोजगार देने वाले की कहानी, किसी का सहारा बनने वाले की कहानी…इन कहानियों को दुनिया के सामने लाना, यही तो है लोकल-18. इसलिए आप भी हमसे जुड़ें. हमें बताएं अपने आसपास की कहानी. हमें वॉट्सऐप करें हमारे नंबर पर,  08700866366

Tags: Doctor, Indore news, Local18, Loksabha Election 2024

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें