शिमला के रोहड़ू में आग से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार ने भागकर बचाई जान

शिमला के रोहड़ू में आग से बुजुर्ग महिला की मौत, परिवार ने भागकर बचाई जान

 

शिमला के रोहड़ू में सोमवार रात कुटाडा गांव के एक दो मंजिला लकड़ी के मकान में आग लग गई, जिसमें 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला, दोसरी देवी, जिंदा जल गईं। आग तेजी से फैलने के कारण घर के भीतर मौजूद अन्य सदस्य बच्चों सहित किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन बुजुर्ग महिला दूसरी मंजिल के बरामदे में फंस गईं। ग्रामीणों ने महिला को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आग की लपटों के कारण कोई भी मदद नहीं कर पाया।

घटना की जानकारी मिलते ही गांव वाले अपने पंप और पावर स्प्रे लेकर आग बुझाने पहुंचे, लेकिन फायर ब्रिगेड की टीम आधे घंटे की देरी से पहुंची, तब तक मकान पूरी तरह जल चुका था। इस दुखद घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। प्रशासन ने प्रभावित परिवार को तत्काल राहत प्रदान की और उन्हें रहने के लिए व्यवस्था की।

इस घटना के अलावा शिमला के कुमारसैन उपमंडल के अढ़ोथ गांव में भी एक अन्य अग्निकांड हुआ, जिसमें चेत राम का दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख हो गया। इस घटना में परिवार को भारी नुकसान हुआ है।

Leave a Comment

और पढ़ें