शिमला: BCS स्कूल के तीन बच्चों का अपहरण, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

शिमला, 11 अगस्त – हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक खौ़फनाक घटना सामने आई है, जहां बिशप कॉटन स्कूल (BCS) के तीन बच्चों का अपहरण कर लिया गया। आरोपी ने बच्चों को गाड़ी में लिफ्ट देने का झांसा दिया और फिर उन्हें किडनैप कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास गाड़ी में लोडेड गन और चाकू थे, जिनसे उसने बच्चों को डराया और उन्हें बंधक बना लिया।
आरोपी का नाम और योजना
आरोपी सुमित सूद है, जो शेयर मार्केट में लाखों रुपये डूबने के बाद कर्ज चुकाने के लिए फिरौती की योजना बना रहा था। पुलिस ने CCTV, फोन रिकॉर्ड और वर्चुअल नंबर की मदद से आरोपी को महज 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया और तीनों बच्चों को सुरक्षित छुड़ा लिया।
बच्चों का परिचय
तीनों बच्चे छठी कक्षा के छात्र हैं:
-
अंगद – हरियाणा के करनाल का निवासी।
-
हितेंद्र – पंजाब के मोहाली का निवासी।
-
विदांश – हिमाचल प्रदेश के कुल्लू का निवासी।










