शिवराज चौहान ने दिल्ली की सीएम आतिशी को किसानों की स्थिति पर चिंता जताई, केजरीवाल ने बीजेपी पर की आलोचना

शिवराज चौहान ने दिल्ली की सीएम आतिशी को किसानों की स्थिति पर चिंता जताई, केजरीवाल ने बीजेपी पर की आलोचना

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री आतिशी को एक चिट्ठी लिखकर दिल्ली के किसानों की स्थिति पर अपनी चिंता व्यक्त की थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने एक ट्वीट किया।

केजरीवाल ने ट्वीट में कहा कि पंजाब में किसान कई दिनों से धरने और अनिश्चित अनशन पर बैठे हैं, और उनकी वही मांगे हैं जिन्हें केंद्र सरकार ने तीन साल पहले स्वीकार किया था, लेकिन अब तक उन्हें लागू नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार अब अपने वादों से मुकर गई है और किसानों से बात करने के लिए तैयार नहीं है, जो उनके ही देश के नागरिक हैं। केजरीवाल ने बीजेपी सरकार पर अहंकार का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों से बात करने की बजाय सरकार उनसे दूरी बनाए हुए है।

इसके साथ ही, केजरीवाल ने चेतावनी दी कि यदि पंजाब में बैठे किसानों को कुछ होता है, तो उसकी जिम्मेदारी बीजेपी सरकार की होगी। उन्होंने यह भी बताया कि जो तीन काले कानून केंद्र ने तीन साल पहले किसानों के आंदोलन के कारण वापस लिए थे, अब उन्हें ‘पालिसी’ के नाम पर वापस लागू करने की योजना बनाई जा रही है। इस ‘पालिसी’ की कॉपी केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को विचार विमर्श के लिए भेजी है।

Leave a Comment

और पढ़ें