शीशे की तरह बालों को बनाना है शाइनी? कोकोनट ऑयल नहीं, मिल्‍क से करें हेयर केयर, इस तरह करें इस्‍तेमाल

हाइलाइट्स

इसमें मौजूद फैटी एसिड और प्रोटीन बालों को हेल्‍दी रखते हैं.बाल रूखे हैं तो कोकोनट मिल्‍क और शहद का हेयर मास्‍क लगाएं.

Natural Remedies For Shiny Hair: खूबसूरत चमकीले बाल सभी का सपना होता है. लेकिन गर्मी के मौसम में ये बड़ी आसानी से रूखे और बेजान हो जाते हैं. इस परेशानी को दूर करने के लिए आप नारियल का इस्‍तेमाल कर सकते हैं. आप अगर ताजा नारियल को पानी के साथ पीसकर इसका दूध निकाल लें और इसे बालों पर लगाएं तो बाल ना केवल नरिश होंगे, ये शाइनी और हेल्‍दी भी बड़ी तेजी से बनेंगे. दरअसल, इसमें भरपूर मात्रा में फैटी एसिड, प्रोटीन, तरह तरह के विटामिन्‍स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो बालों की हर जरूरतों को पूरा कर इन्‍हें शाइनी और हेल्‍दी बना देते हैं. यहां हम बता रहे हैं कि आप कोकोनट मिल्‍क को बालों की शाइन बढ़ाने के लिए किस तरह से इस्‍तेमाल कर सकते हैं.

बालों की शाइन बढ़ाने के लिए इस तरह बनाएं कोकोनट मिल्क हेयर मास्‍क (How to use coconut milk Hair Mask For Shiny Hair)

कोकोनट मिल्‍क और शहद
बाल अगर रूखे बेजान हो गए हैं तो आप कोकोनट मिल्‍क और शहद का हेयर मास्‍क बालों में लगाएं. यह बालों की नमी को गहराई में ले जाता है और बालों की चमक बढ़ जाती है.  इसे बनाने के लिए एक कप नारियल का मिल्‍क लें और इसमें दो से तीन चम्‍मच शहद मिला लें. अब इस पेस्‍ट को बालों में 20 मिनट के लिए लगाकर रखें. फिर धो लें. बाल चमक उठंगे.

नारियल का दूध और एलोवेरा जेल
एलोवेरा में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एंडी बैक्‍टीरियल गुण होते हैं जो बालों के स्‍कैल्‍प को प्रोटेक्‍ट करने में मदद करता है. आप आधा कप नारियल के दूध में 3 से 4 चम्‍मच एलोवेरा जेल मिला लें और इस पेस्‍ट को बाल और जड़ों में लगा लें. फिर 20 मिनट बाल नॉर्मल पानी से धो लें. बाल शाइन करने लगेंगे.

इसे भी पढ़ें :काले शर्ट पर भर-भर कर गिरते हैं डैंड्रफ? सिर्फ इस पानी से कर लें छिड़काव, रूसी की समस्‍या 1 दिन में होगी दूर

दही और कोकोनट मिल्‍क

बालों के लिए दही और कोकोनट मिल्‍क का कॉम्बिनेशन भी काफी अच्‍छा होता है. आप एक कटोरी में आधा कप कोकोनट‍ मिल्‍क लें और इसमें आधा कप दही मिला लें. अब इसे फेट लें और बालों में लगा लें. 15 से 20 मिनट के बाद बालों को अच्‍छी तरह धो लें.  बालों की चमक कई गुना बढ़ जाएगी. जब भी इस तरह के हेयर रेमेडीज का इस्‍तेमाल करें तो पहले स्किन पर पैच टेस्‍ट जरूर कर लें.

इसे भी पढ़ें :नल में नहीं आ रहा पानी? बालों को बिना वॉटर के ऐसे करें साफ, शानदार हैं ये 4 हेयर क्‍लीनिंग के तरीके

Tags: Beauty Tips, Fashion, Hair Beauty tips, Helthy hair tips, Home Remedies, Lifestyle

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें