सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह के पिता ने जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की,

सांसद सरबजीत सिंह खालसा और अमृतपाल सिंह के पिता ने जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की,

फरीदकोट के सांसद सरबजीत सिंह खालसा और वारिस-ए-पंजाब के प्रमुख, अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने जत्थेदार से यह अपील की कि वह सुखबीर सिंह बादल और अकाली दल से संबंधित मामलों में बिना किसी दबाव के निर्णय लें।

उन्होंने जत्थेदार जी को एक पत्र सौंपते हुए विश्वास दिलाया कि पूरा पंथ उनके साथ है। इसके अलावा, उन्होंने गुरु पंथ के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाने और अकाली दल को पुनर्जीवित करने के लिए एक समन्वय समिति का गठन करने की मांग की। साथ ही, उन्होंने प्रकाश सिंह बादल से “फख्र-ए-कौम” सम्मान को वापस लेने की भी अपील की।

सांसद सरबजीत सिंह खालसा और तरसेम सिंह ने जत्थेदार से यह भी कहा कि इस मुद्दे पर निष्पक्ष और दबाव रहित फैसला लिया जाए, ताकि पंथ और समाज का भला हो सके।

सांसद सरबजीत सिंह खालसा ने आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह से मुलाकात की और उन्हें बताया कि वह सुखबीर सिंह बादल के मामले में बिना किसी दबाव के फैसला लें। खालसा ने जत्थेदार को विश्वास दिलाया कि पूरा सिख पंथ उनके साथ है और किसी भी प्रकार के दबाव से मुक्त होकर फैसला लें। उन्होंने कहा कि पंथ को उस समय सबसे ज्यादा नुकसान हुआ जब अकाली दल और बीजेपी साथ थे, और कोई भी प्रयास जत्थेदार साहिब पर दबाव डालने का गलत होगा।

अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह ने भी इस दौरान जत्थेदार से अपील की कि सुखबीर सिंह बादल को सजा अवश्य दी जाए, क्योंकि उन्हें पहले ही श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा तन्खैया घोषित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि कोई भी निर्णय बिना बहकावे के लिया जाए और सुखबीर सिंह बादल पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Leave a Comment

और पढ़ें