पलामू: गर्मी के मौसम में लोग घूमने फिरने के लिए नए-नए जगह की तलाश करते है. जून का महीना चल रहा है और इस महीने में लोग प्रकृति के बीच वक्त गुजारना पसंद करते है. जिसके लिए लोग रांची से पलामू का रुख करते है. क्योंकि झारखंड का इकलौता खुला पार्क बेतला नेशनल पार्क जाने के लिए पलामू से होकर जाना होता है. अगर आप भी इस मौसम पलामू घूमने आना चाहते हैं तो पलामू में एंट्री होने के बाद पहला प्राकृतिक खूबसूरती से परिपूर्ण एक डैम है. जहां घूमने के बाद आपका दिन बन जायेगा.
दरअसल, रांची से पलामू हाईवे एनएच 75 के समीप सतबरवा प्रखंड में स्थित है मलय डैम. जो की सात पहाड़ों से घिरा खूबसूरत डैम है. यहां लोगों को नौका विहार कराया जाता है. पलामू जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर इस डैम की खूबसूरती देखने लायक है. यहां खुले आसमान के बीच शांत और एकांत माहौल में प्राकृतिक प्रेमियों के लिए सबसे खास जगह है.
50 रुपए में कर सकते है नौका विहार की सवारी
नौका चालक सुरेंद्र सिंह ने लोकल 18 को बताया की वो पिछले तीन वर्षो से यहां नौका चला रहे है. यहां दूर दूर से पर्यटक घूमने आते है. झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश से लोग यहां डैम की खूबसूरती देखने और नौका विहार का आनंद लेने आते हैं. उन्होंने कहा की अक्टूबर से मार्च तक पर्यटकों की सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिलती है.
आगे कहा की यहां दर्जनों पैंडल और मोटर बोट है. जिसमें 4 सीटर से लेकर 8 सीटर तक मोटर और पैडल बोट है. ज्यादातर लोग मोटर बोट पर घूमना पसंद करते है.जिसका रेट 100 रुपए प्रति व्यक्ति है.वहीं पैडल बोट की कीमत 50 रुपए प्रति व्यक्ति है.मोटर बोट से 10 से 15 मिनट तक लोगों को घुमाया जाता है.वही पैडल बोट से 20 से 25 मिनट तक लोग घूमते है.सुरक्षा के लिए पर्यटकों को लाइफ जैकेट भी दिया जाता है.
पर्यटकों को लुभाता है ये डैम
बरवाडीह से घूमने आए सुनील कुमार ने बताया की उन्हें इसके बारे में कुछ महीने पहले पता चला. जिसके बाद वो अपने दोस्तों के साथ यहां घूमने पहुंचे. वाकई में ये जगह घूमने और देखने लायक है. सबसे अच्छा यहां नौका विहार का मजा लेने को मिलता है. पलामू में ऐसा मजा सिर्फ यहां मिलता है. ये जगह उन्हें बेहद पसंद आया. यहां वो दोबारा आना पसंद करेंगे. उन्होंने कहा की लोगों से पता चला की डैम का पानी जब उपर तक होता है तो ओवर फ्लो का नजारा देखने को मिलता है. जो की बरसात के मौसम में देखने को मिलता है. उन्होंने बताया की बोट से टापु तक लोगों को सैर कराया जाता है. जो की काफी पसंद आता है.
यहां मौजूद है दुकान
बता दें कि यहां खाने पीने की छोटी दुकान मौजूद हैं. जहां आपको स्नैक्स और पानी आसानी से मिल सकता है. इसके अलावा रविवार को यहां ठेले भी लगते है. जिसमे सैलानियों को अलग-अलग तरह के खाने का मजा मिलता है.
Tags: Jharkhand news, Latest hindi news, Lifestyle, Local18, Palamu news
FIRST PUBLISHED : June 15, 2024, 20:09 IST










