सितारों को उंगलियों पर नचाकर जीते 7 फिल्म फेयर, डायरेक्टर बनकर दे डालीं 4…

मुंबई. बॉलीवुड कोरियोग्राफर और डायरेक्टर ‘फराह खान’ (Farah Khan) बीते दिनों से चर्चा में हैं. फराह खान ने हाल ही में ‘शाहरुख खान’ (Shahrukh Khan) को अपना लकी चार्म बताया है. फराह खान ने यहां तक कह दिया कि अगर उनकी फ्लॉप फिल्म ‘तीस मार खान’ (Tees Maar Khan) में शाहरुख खान होते तो फ्लॉप भी नहीं होती. फराह खान बॉलीवुड की ऐसी दबंग स्टार जिसने बतौर कोरियोग्राफर अपने करियर की शुरुआत की. सितारों को अपनी उंगलियों पर नचाकर 7 फिल्मफेयर अवॉर्ड अपने नाम कर डाले. इसके बाद बतौर डायरेक्टर बॉलीवुड में कदम रखा और 1 के बाद 1 सुपरहिट 4 फिल्मों की लाइन लगा दी. सुपरहिट डायरेक्टर बनने के बाद भी फराह खान ने हार नहीं मानी और बतौर लीड एक्ट्रेस भी 1 पारी खेल डाली. हालांकि एक्ट्रेस बनने के बाद फराह की खान किस्मत ने उन्हें धोखा दे दिया और फिल्म फ्लॉप हो गई. लेकिन आज भी उनकी कोरियोग्राफी और डायरेक्टिंग की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है. आइये जानते हैं फराह खान की करियर जर्नी.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें