सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के आरोपी गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को बठिंडा से असम शिफ्ट किया गया
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार शाम को बठिंडा हाई सिक्योरिटी जेल से असम के सिलचर जेल में शिफ्ट कर दिया। इस शिफ्टिंग का कदम सुरक्षा कारणों से उठाया गया, क्योंकि पहले ही 5 बड़े नशा तस्करों को असम की जेल में भेजा जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार, जग्गू भगवानपुरिया के खिलाफ 128 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से 13 एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट) के तहत हैं। वह अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी मामलों में भी शामिल रहा है। जानकारी के मुताबिक, पंजाब की जेल में उसे गंभीर खतरा था, और सुरक्षा की वजह से उसे असम शिफ्ट किया गया।
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की इस कार्रवाई का उद्देश्य नशे से संबंधित मामलों में उसकी भूमिका को लेकर आगे की जांच और कार्रवाई करना है। हालांकि, इस शिफ्टिंग पर कोई आधिकारिक बयान अभी तक जारी नहीं किया गया है।