सीएम भगवंत मान को मिली अस्पताल से छुट्टी, घर लौटते ही बाढ़ राहत कार्यों की ली समीक्षा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 6 दिन बाद गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। वह शाम 4:35 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से बाहर निकले और हाथ हिलाकर बाहर खड़े लोगों का अभिवादन किया। इसके बाद वे सीधे चंडीगढ़ स्थित मुख्यमंत्री आवास रवाना हो गए।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद राहत कार्यों में जुटे सीएम
सीएम मान की तबीयत 3 सितंबर की रात को खराब हुई थी और उन्हें 5 सितंबर को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब स्वास्थ्य में सुधार के बाद उन्होंने तुरंत राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है।
घर पहुंचते ही उन्होंने अधिकारियों से राहत कार्यों की जानकारी ली और आज यानी गुरुवार सुबह 11 बजे सभी विभागों के सचिवों और जिलों के डिप्टी कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उच्चस्तरीय बैठक की।
बैठक के मुख्य बिंदु
इस बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर चर्चा की जा रही है:
-
राज्य के सभी जिलों में बाढ़ की वर्तमान स्थिति
-
अब तक कितनी जमीन प्रभावित हुई, कितनी फसलें नष्ट हुईं
-
कितने लोग बेघर हुए और राहत शिविरों में हैं
-
बाढ़ के खतरे की आगे की आशंका
-
अभी तक किए गए प्रबंधन और बंदोबस्त की समीक्षा
बाढ़ के दौरान फिरोजपुर दौरे के बाद बिगड़ी थी तबीयत
-
2 सितंबर को सीएम भगवंत मान ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।
-
इसके अगले ही दिन यानी 3 सितंबर की रात उनकी तबीयत बिगड़ गई।
-
4 सितंबर को AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल उनसे मिलने चंडीगढ़ पहुंचे थे।
-
तबीयत खराब होने के कारण केजरीवाल के साथ प्रस्तावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे को रद्द कर दिया गया था।
-
5 सितंबर की शाम को हालत और बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
-
इसी वजह से शुक्रवार को प्रस्तावित कैबिनेट बैठक को भी स्थगित करना पड़ा था।










