ओम प्रकाश निरंजन/कोडरमा. लोकसभा चुनाव में मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कोडरमा जिला प्रशासन कई नए व अनूठे प्रयोग कर रहा है. स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गतिविधियां हो रही हैं, ताकि आगामी चुनाव में बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें. इसी क्रम में कोडरमा के समाहरणालय परिसर में हर कदम पर लोगों से 20 मई को मतदान करने की अपील की जा रही है.
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी कार्यालय की सीढ़ियों के हर पायदान पर मतदान जागरूकता के संदेश लिखे गए हैं, जो लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. सीढ़ियों पर- चलो चलें बूथ…, 20 मई 2024 दिन सोमवार, वोट करेगा कोडरमा 20 मई 2024 दिन सोमवार, हमर बूथ हमर भागीदारी 20 मई 2024 को निभाएंगे अपनी जिम्मेदारी, चलो चलें करें मतदान 20 मई 2024, लोकतंत्र में हिस्सेदारी हम सब की है भागीदारी, हम सब ने ये ठाना है, वोट करके अपना फर्ज निभाना है…जैसे स्टिकर लगाए गए हैं.
लोकतंत्र को मजबूत बनाने में बने भागीदार
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व में हर वोट बहुमूल्य है. कोई मत बेकार न जाए. लोकतंत्र को मजबूत बनाकर देश के उत्थान में सभी भागीदार बनें. 20 मई 2024 दिन सोमवार को अपने-अपने मतदान केन्द्र पर जाएं और वोट दें. चुनाव पर्व में अधिक से अधिक संख्या में मतदान अवश्य करें.
कितनी ही कहानियां हैं हमारे आसपास, हमारे गांव में-हमारे शहर में. किसी की सफलता की कहानी, किसी के गिरने और उसके उठने की कहानी, किसान की कहानी, शहर की परंपरा या किसी मंदिर की कहानी, रोजगार देने वाले की कहानी, किसी का सहारा बनने वाले की कहानी…इन कहानियों को दुनिया के सामने लाना, यही तो है लोकल-18. इसलिए आप भी हमसे जुड़ें. हमें बताएं अपने आसपास की कहानी. हमें वॉट्सऐप करें हमारे नंबर पर, 08700866366.
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Jharkhand news, Kodarma news, Local18
FIRST PUBLISHED : May 2, 2024, 13:14 IST










