सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की सिफारिश: पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी जस्टिस के रूप में नियुक्ति
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के तीन अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थायी जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की है। इसमें दो महिला जज भी शामिल हैं। यह सिफारिश 19 मार्च को हुई कॉलेजियम की बैठक में मंजूर की गई।
न्यायालयों में महिला भागीदारी को और बढ़ावा देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। जिन न्यायाधीशों के नाम स्थायी जस्टिस के रूप में नियुक्ति के लिए सुझाए गए हैं, वे हैं:
-
जस्टिस सुमीत गोयल
-
जस्टिस सुदीप्ति शर्मा
-
जस्टिस कीर्ति सिंह











