T20 World Cup 2024 India vs Australia LIVE Updates: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 का 11वां मुकाबला खेला जाना है. सेंट लुसिया के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर बारिश का साया मंडरा रहा है. फिलहाल बारिश बंद हैं, लेकिन बीते घंटों में भारी बारिश हुई है और मैच की शुरुआत से पहले भी बारिश की संभावना है. बता दें, भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जरुरी है कि वह यह मुकाबला जीते, अगर भारतीय टीम इस मैच में हारी तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा. ऐसी स्थिति में अफगानिस्तान और बांग्लादेश का मुकाबला काफी अहम हो जाएगा. बता दें, अगर यह मैच बारिश के कारण रद्द होता है तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा. ऐसी स्थिति में भारतीय टीम सीधे तौर पर सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया, जिसके इस मैच के रद्द होने के बाद तीन अंक हो जाएंगे, उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा. ऑस्ट्रेलिया ऐसी सूरत में तभी सेमीफाइनल में पहुंच पाएगी, अगर अफगानिस्तान को बांग्लादेश के खिलाफ हारा का सामना करना पड़े.
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जड़ेजा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, संजू सैमसन, मोहम्मद सिराज ,यशस्वी जयसवाल
ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), पैट कमिंस, एश्टन एगर, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, मिशेल स्टार्क, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन , नाथन एलिस










