…सॉरी पापा मैं नहीं हो सकूंगा पास, कोटा में आज फिर 1 और कोचिंग स्टूडेंट ने दी जान, शिक्षा मंत्री बोले…

लवली वाधवा.

कोटा. कोचिंग सिटी कोटा में स्टूडेंट्स के सुसाइड का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज फिर एक और कोचिंग स्टूडेंट ने फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया. तीन दिन में दो स्टूडेंट सुसाइड कर चुके हैं. आज सुसाइड करने वाले छात्र ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है. उसमें उसने परिजनों से माफी मांगते हुए लिखा है …सॉरी पापा मैं नहीं हो सकूंगा पास. वहीं सुसाइड के इन मामले को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इन मामलों में केवल कोचिंग संस्थानों को दोषी ठहराना ठीक नहीं है.

कोटा में आज सुसाइड करने वाला कोचिंग स्टूडेंट धौलपुर का रहने वाला था. वह कोटा में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था. उसका शव आज कमरे में पंखे से लटका मिला. इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने मौका मुआयना किया. शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस को वहां से सुसाइड नोट मिला है. इसमें उसने परीक्षा में पास नहीं हो पाने की आशंका का जिक्र किया है.

दिलावर बोले-केवल एक ही पक्ष दोषी है यह कहना ठीक नहीं है
कोचिंग सिटी कोटा में स्टूडेंट्स के आत्महत्याओं के मामले को लेकर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि सुसाइड के इन मामले में केवल कोचिंग संस्थानों को दोषी ठहराना ठीक नहीं है. दिलावर ने कहा कि इसके लिए केवल एक ही पक्ष दोषी है यह कहना ठीक नहीं है. कुछ प्रतिशत कोचिंग संस्थान भी दोषी हो सकते हैं. लेकिन आत्महत्या के लिए स्टूडेंट्स पर परिजनों का प्रेशर, प्रेम प्यार में विफल होना और गलत संगत भी है. दिलावर ने कहा कि स्टूडेंट्स की जितनी क्षमता है उससे ज्यादा परिजन उससे उपेक्षा कर लेते हैं. इससे छात्र डिप्रेशन में चला जाता है.

चार माह में 9 कोचिंग स्टूडेंट्स मौत को गले लगाया
उल्लेखनीय है कि कोटा में दो दिन पहले रविवार को भी हरियाणा के स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया था. वह भी कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था. कोटा सुसाइड की उस घटना से उबर ही नहीं पाया था कि उससे पहले ही आज यह दूसरी घटना हो गई. कोटा में इस साल चार माह में 9 कोचिंग स्टूडेंट्स मौत को गले लगा चुके हैं. बीते वर्ष 29 स्टूडेंट्स ने सुसाइड कर लिया था. सुसाइड की लगातार हो रही इन घटनाओं से कोटा अब कोचिंग सिटी की बजाय सुसाइड कैपिटल के रूप में बदनाम होता जा रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : April 30, 2024, 15:44 IST

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें