स्वीडन में स्टेफलॉन डॉन ने सिद्धू मूसेवाला को दी श्रद्धांजलि

ब्रिटिश रैप स्टार स्टेफनी एलन उर्फ स्टेफलॉन डॉन ने स्वीडन में अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने मूसेवाला के साथ अपनी दोस्ती और उनके साथ किए गए मशहूर गाने ‘डिलेमा’ की कहानी भी साझा की।
-
कॉन्सर्ट में गूंजा डिलेमा: 16 अगस्त को हुए इस शो में जैसे ही डिलेमा गाना बजा, स्टेफलॉन डॉन ने खुद मूसेवाला वाली लाइनें गाईं। मंच से सिद्धू का नाम लेते ही पूरा हॉल तालियों और नारों से गूंज उठा।
-
मूसेवाला को समर्पित गाना: उन्होंने कहा – “यह गाना सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि हमारी दोस्ती और खूबसूरत याद की निशानी है। दिस वन इज फॉर सिद्धू।”
-
भारत बुलाने की याद: स्टेफलॉन डॉन ने भावुक होकर बताया कि मूसेवाला ने उन्हें भारत बुलाया था, लेकिन जब वह आईं तो सिद्धू दुनिया में नहीं रहे।
-
गर्व की बात: उन्होंने कहा – “मूसेवाला ने न सिर्फ म्यूजिक में अपनी पहचान बनाई, बल्कि हर कलाकार को जोड़ने और उनका सम्मान करने की खूबी रखते थे। उनके साथ काम करना मेरे लिए गर्व की बात रही।”
-
फ्री सॉन्ग का जिक्र: उन्होंने खुलासा किया कि डिलेमा उन्होंने मूसेवाला के साथ बिना किसी फीस के किया था, जो उनकी दोस्ती का प्रतीक है।










