हनुमान जी को चढ़ाएं यह चीज, जीवन में खूब मिलेगी तरक्की; आंजन धाम के पुजारी से जानें सबकुछ Offer this thing to Hanuman ji and you will get a lot of progress in life, know what that thing is from the priest of Anjan Dham

गुमला. गुमला का आंजन धाम हनुमान जी का जन्म स्थान माना जाता है. आंजन धाम चारों ओर हरे भरे पेड़ पौधे, जंगल, प्रकृति की हसीन वादियों एवं ऊंची पहाड़ियों के बीच स्थित है. इस मंदिर में मां अंजनी के गोद में हनुमान जी अपने बाल स्वरूप में विराजमान हैं, जो काफ़ी अनोखा व अदभुत है. आंजन धाम मंदिर के पुजारी केदारनाथ पांडे ने लोकल 18 को बताया कि हनुमान जी को खुश करने के लिए और जीवन में तरक्की के लिए एक चीज चढ़ाई जाती है.

आंजन धाम में मंगलवार और शनिवार को विशेष पूजा अर्चना की जाती है. प्रत्येक मंगलवार को हनुमान जी की महा आरती, हनुमान चालीसा पाठ एवं महा भंडारा का भी आयोजन किया जाता है. सैकड़ों की संख्या में भक्त हनुमान जी की पूजा अर्चना व दर्शन को पूरे गुमला जिला सहित राज्य के दूसरे जिलों से भी पहुंचते हैं. यह जिला मुख्यालय से लगभग 19 किमी की दूरी पर स्थित है.

पुजारी केदारनाथ पांडे ने बताया कि हनुमान जी को खुश करने के लिए शहद चढ़ाया जाता है. साथ ही बजरंगबली को शहद से स्नान भी कराया जाता है. साथ ही गुड़ व शक्कर से भी स्नान कराया जाता है. मान्यता है कि बजरंगबली को हर मंगलवार शहद चढ़ाना काफी फलदायी माना जाता है. शहद, देवताओं के लिए अमृत माना जाता है, इसलिए इसका उपयोग विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और पूजा, हवन आदि में किया जाता है.

भगवान को शहद चढ़ाने के फायदे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शहद को ग्रहों की शांति और शुभता के लिए एक प्रभावशाली उपाय माना जाता है. साथ ही शहद में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, इसलिए चाहे कोई भी दिन हो ,सुबह पीपल के पेड़ में शहद चढ़ाने से ग्रह दोष से छुटकारा मिल सकता है. यदि कार्यक्षेत्र में बहुत बाधा आ रही है, जीवन मे तरक्की चाहिए तो मंगलवार के दिन हनुमान जी को शहद जरूर चढ़ाएं. शहद चढ़ाने के बाद जल अवश्य चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें. इससे आपको कार्यक्षेत्र में खूब तरक्की मिलेगी.इसके अलावा अगर आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं, तो रोजाना शुद्ध जल में शहद डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देने से लाभ मिलेगा.

सारी मन्नतें होंगी पूरी
शहद को आप अपनी इच्छा अनुसार चम्मच से भी चढ़ा सकते हैं, गुड़ से भी चढ़ा सकते हैं या पीपल के पत्ते पर शहद लगाकर राम, सीता, जय श्री राम आदि लिखकर भी चढ़ाया जाता है. यदि आपको कुछ कष्ट हैं या कुछ मन्नत है तो भी आप राम सीता लिख कर चढ़ा सकते हैं. ऐसा करने से हनुमान जी खुश होते हैं. कोई 1 लाख बार, तो कई लोग 108 बार लिखकर चढ़ाते हैं. ऐसा करने से निश्चित ही कामना पूर्ण होगी.

Tags: Dharma Aastha, Gumla news, Jharkhand news, Latest hindi news, Local18, Religion 18

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Leave a Comment

और पढ़ें