हरिद्वार (पुलकित शुक्ला) : शांतरशाह गांव में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. हत्याकांड मामले में पुलिस ने कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि भाजपा नेता समेत तीन लोग अभी तक पुलिस की पहुंच से दूर है. एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.
एसएसपी डोबाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 जून को मृतका की सहेली का भाई अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नाबालिग को बर्थडे पार्टी का बहाना बनाकर ले अपने साथ ले गया था. यहां उन्होंने लड़की को बियर पिलाई और नशे में हो जाने के बाद तीन में से दो युवकों ने उसके साथ रेप किया. तीनों युवक लड़की को रात में उसके घर छोड़कर चले गए, जबकि लड़की अपने घर ना जाकर अपने परिचित अमित सैनी के पास पहुंच गई, जहां अमित सैनी ने भी नाबालिग के साथ संबंध बनाए और बाद में दोनों के बीच झगड़ा हुआ.
उनके अनुसार, झगड़े में लड़की बेसुध हो गई, जिसके बाद अमित ने अपने परिजनों की सहायता से उसे गांव के बाहर हाईवे किनारे पर पर छोड़ दिया, जहां वह मृत मिली. एसएसपी ने बताया कि पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए कई एंगल से जांच की. मामले में कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
वहीं पूरे मामले में भाजपा नेता आदित्य राज सैनी की भूमिका हत्याकांड को छुपाने की सामने आई है. भाजपा नेता को भी आपराधिक षडयंत्र का आरोपी बनाया गया है. फिलहाल भाजपा नेता समेत तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है.
Tags: Haridwar news, Haridwar Police
FIRST PUBLISHED : June 27, 2024, 18:22 IST










