हरियाणा के सरकारी स्कूलों में फ्रेंच भाषा की पढ़ाई, शिक्षक चयन प्रक्रिया शुरू
चंडीगढ़, 5 जुलाई 2025 — हरियाणा सरकार ने अगले शैक्षणिक सत्र से फ्रेंच भाषा की पढ़ाई को सरकारी स्कूलों में शामिल करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने तैयारियां तेज कर दी हैं और अब फ्रेंच भाषा पढ़ाने के लिए योग्य शिक्षकों का चयन किया जा रहा है।
शिक्षकों का चयन और ऑनलाइन परीक्षा
फ्रेंच भाषा पढ़ाने के इच्छुक शिक्षकों के लिए ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिन शिक्षकों ने इस विषय में रुचि व्यक्त की थी, उनका चयन ऑनलाइन योग्यता मूल्यांकन के आधार पर किया जाएगा। राउंड-1 में भाग नहीं ले पाए शिक्षकों को 28 जून तक एक लघु वीडियो और लिखित निबंध के माध्यम से अपनी रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया था। इन प्रस्तुतियों का विस्तृत मूल्यांकन करने के बाद राउंड-2 के लिए पात्र उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिनका चयन अब ऑनलाइन परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।
विदेशी भाषा के रूप में फ्रेंच की शुरुआत
हरियाणा सरकार ने यह कदम फ्रांस के दूतावास और इंस्टीट्यूट फ्रेंच एन इंडिया (IFI) के सहयोग से उठाया है। आगामी शैक्षणिक सत्र से फ्रेंच को सरकारी स्कूलों में विदेशी भाषा के रूप में पढ़ाया जाएगा। यह कदम हरियाणा के छात्रों के लिए एक नया अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे वैश्विक स्तर पर संवाद स्थापित करने में सक्षम होंगे।
शिक्षकों को निर्देश
माध्यमिक शिक्षा निदेशक कार्यालय ने गुरुग्राम SCRT डायरेक्टर, प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) और डाइट प्रिंसिपल को पत्र जारी किया है, जिसमें निर्देश दिए गए हैं कि आगामी शैक्षणिक सत्र से चयनित सरकारी स्कूलों में फ्रेंच भाषा पढ़ाई जाएगी।
यह पहल छात्रों को विदेशी भाषा के ज्ञान से लैस करेगी, जो उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा में एक कदम आगे रखेगा। फ्रेंच भाषा को