हरियाणा टीचर मनीषा केस CBI को ट्रांसफर, भिवानी पुलिस ने भेजा प्रपोजल

हरियाणा टीचर मनीषा केस CBI को ट्रांसफर, भिवानी पुलिस ने भेजा प्रपोजल

मनीषा केस की फाइल 10 दिन के अंदर सीबीआई को सौंप दी जाएगी। - प्रतीकात्मक फोटो - Dainik Bhaskar

हरियाणा के चर्चित टीचर मनीषा केस की जांच अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) को सौंपी जाएगी। भिवानी पुलिस ने इसके लिए औपचारिक रूप से प्रपोजल भेज दिया है। सूत्रों के मुताबिक, अगले 10 दिनों के भीतर केस की फिजिकल फाइल CBI को सौंप दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार, इस केस की जांच हरियाणा की CBI यूनिट कर सकती है। भिवानी पुलिस की इन्वेस्टिगेशन टीम अब तक की पूरी जांच की विस्तृत रिपोर्ट CBI को सौंपेगी। इसमें शुरुआत से लेकर अब तक उठाए गए सभी कदमों का ब्यौरा शामिल होगा। साथ ही, दिल्ली एम्स में हुए मनीषा के पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट सेंटर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेट्री (CFSL) को भी भेजी जाएगी।

हरियाणा के DGP शत्रुजीत कपूर ने भिवानी में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा –
“हरियाणा पुलिस ने दो पहलुओं पर जांच की है, जिसमें पोस्टमॉर्टम और फोरेंसिक लैब की रिपोर्ट शामिल हैं। अब केस ट्रांसफर होने के बाद CBI अन्य पहलुओं की जांच कर सकती है। CBI इस केस में अलग से FIR दर्ज करेगी।”

Leave a Comment

और पढ़ें