हरियाणा: फरीदाबाद के KLJ सोसाइटी के सामने शराब कारोबारी पर दोस्त ने तीन गोलियां चलाई, मामला दोस्ती में दरार का

हरियाणा: फरीदाबाद के KLJ सोसाइटी के सामने शराब कारोबारी पर दोस्त ने तीन गोलियां चलाई, मामला दोस्ती में दरार का

फरीदाबाद का BPTP थाना पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर-70 स्थित KLJ सोसाइटी के बाहर शराब कारोबारी सुरेश को उसके ही दोस्त सोनू ने तीन गोलियां मार दीं। गोलीबारी के पीछे का कारण दोस्त की पत्नी को मनाली घुमाने ले जाने को लेकर उत्पन्न तनाव बताया जा रहा है।

घायल सुरेश को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीपीटीपी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम भी मामले की जांच में लगी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पूरा मामला

सुरेश, जो सेक्टर-10 में रहता है, फरीदाबाद में शराब के कई ठेकों का मालिक है। चार दिन पहले सुरेश अपने दोस्त सोनू और उसकी पत्नी दुर्गेश के साथ मनाली घूमने गया था। इसी दौरान उसने अपने एक और दोस्त, जुन्हैड़ा के विनोद कौशिक की पत्नी मेघा को भी साथ ले जाया था।

मेघा अक्सर सुरेश के साथ घूमने जाती थी, जिससे मेघा और विनोद के बीच विवाद चल रहा था। इस बात को लेकर सोनू नाराज था और इसी तैश में उसने सुरेश पर फायरिंग कर दी।

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का भरोसा दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें