हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं और संगठन विस्तार पर की चर्चा

हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने प्रेस कांफ्रेंस में प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं और संगठन विस्तार पर की चर्चा

 

हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 दिसंबर को पानीपत में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसमें सखी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। इसके साथ ही पानीपत में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने याद दिलाया कि 2015 में पीएम मोदी ने पानीपत से “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान की शुरुआत की थी और इसके अलावा उज्ज्वला योजना, स्वामित्व योजना जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी शुरू किए थे। बड़ौली ने कहा कि हरियाणा सरकार ने महिलाओं को पंचायतों और निकायों में 50% चयन का अधिकार दिया है और बेटियों को मुफ्त शिक्षा देने का काम किया है।

इसके अलावा, उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने “लखपति ड्रॉन दीदी” योजना की शुरुआत की थी और पानीपत में वे कई योजनाओं की घोषणा करेंगे। मोहनलाल बड़ौली ने यह भी कहा कि आगामी चुनावों के लिए बीजेपी ने 30 लाख सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिनमें से कुछ सदस्य राज्यसभा भी जा सकते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की सरकार किसानों के साथ खड़ी है और उनकी मांगों का समर्थन करती है, साथ ही कांग्रेस को किसानों के नाम पर राजनीति करने के आरोप लगाए।

मोहनलाल बड़ौली ने RSS प्रमुख मोहन भागवत के तीन बच्चों वाले बयान का समर्थन किया, यह कहते हुए कि इससे समाज में संबंध मजबूत होंगे और जनसंख्या वृद्धि कोई बोझ नहीं होती। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की भी उन्होंने निंदा की।

इनके अलावा, बड़ौली ने आगामी निकाय चुनावों और बीजेपी के संगठन विस्तार पर भी चर्चा की।

Leave a Comment

और पढ़ें